Ad Code

रोज नहाने से होते हैं, ये 5 भारी नुकसान (रोज नहाने के फायदे और नुकसान)

नमस्कार दोस्तों ! अगर आपको सर्दियों का मौसम पसंद है, तो कहीं ना कहीं आपको भी रोज नहाने का मन नहीं करता I लेकिन हम बचपन से सुनते आए हैं, कि रोज नहाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है जो रोज नहीं नहाता वह बीमार पड़ता है और वह अच्छा इंसान नहीं होता है I लेकिन दोस्तों क्या वाकई में रोज नहाने से हमारे शरीर को फायदा होता है या फिर हमें कभी-कभी नहीं नहाना चाहिए ?

तो आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की रोज नहाने के फायदे क्या हैं, और साथ ही साथ अगर आप रोज नहाते हैं तो उसके क्या नुकसान हो सकते हैं सब आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगा तो आप से गुजारिश है कि आप इस पोस्ट को आगे तक पढ़े, ताकि आपकी सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाए उसके बाद आप ही फैसला कर पाए की आपको रोज नहाना चाहिए या फिर नहीं I

Disadvantages Of Bathing Everyday

  • पेशे के अनुसार नहाने की आदत डालें


डॉ. रॉबर्ट ने अपनी Research में कहा है कि, हमें अपने पेशे को ध्यान में रखकर रोज नहाने की आदत को बनानी चाहिए। Best Of Life के मुताबिक , जिन लोगों का फफूंदी, बैक्टीरिया और वायरस के करीब रहना पड़ता हो (जैसे- डॉक्टर, हेल्थकेयर वर्कर्स, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, प्लंबर, पैरामेडिक्स और एथलीट) उन्हें रोजाना नहाना चाहिए। इसी तरहए जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं और बहुत Gym में खूब पसीना बहाते हैं, उन्हें भी हमारी त्वचा पर बैक्टीरिया को तेजी से बढऩे से रोकने के लिए रोज नहाना चाहिए, इसके अलावा बाकी सामान्य काम करने वाले लोगों को रोज नहाने की जरुरत होती है ।

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. सैंडी स्कॉटनिक का यह सुझाव है कि, लोगों को रोज नहाने के जगह पर नियमित रूप से अपनी बगलों, पैरों और कमर पर साबुन लगाएं, जहां की त्वचा सबसे ज्यादा संवेदनशील होती है और बैक्टीरिया एवं फंगस के बढऩे की आशंका अधिक हो, उसके साथ ही आपको अपने जननांगों की भी बेहतर साफ-सफाई रखनी चाहिए । इस महामारी के समय आपको अपने हाथों को बार-बार धोना चाहिए, साथ ही आपको नियमित रूप से दिन में दो बार दांत साफ़ करना चाहिए 

  • रोज नहाने के 5 नुकसान
1) नहाने से वजन बढ़ने का भी खतरा 

ऐसे बहुत लोग होते हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं, इससे आपको वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है I क्योंकि भोजन को पचाने के लिए हमारे शरीर में उचित रक्त प्रवाह की जरूरत होती है, लेकिन जब हम नहाते हैं तो इससे हमारे शरीर का तापमान बहुत ही नीचे चला जाता है I जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है, तो आपको भी ऐसी आदत डालें चाहिए कि आप नहाने के पहले खा ले, लेकिन खाने के बाद नहाना बंद कर दें I


2) वक्त से पहले बुढा बना देता है रोज नहाना 

अगर आपको सर्दियों में गर्म पानी से नहाना बहुत अच्छा लगता है, तो ऐसा सभी के साथ होता है, सर्दियों में अगर गर्म पानी मिल जाए तो उसे नहाने के बाद हमें बहुत ही ज्यादा सुकून मिलता है I और हमारी त्वचा भी साफ-सुथरी हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर के ऊपर एक मोटी परत होती है जो हमारे शरीर को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए होती है I और यह हमारे शरीर में नमी भी बना के रखती है, लेकिन गर्म पानी से बार-बार नहाने पर की त्वचा कमजोर पड़ जाती है और हमारी त्वचा में जलन और रूखापन भी आ सकता है, और हमारी त्वचा से कठोर भी हो सकती है तो रोज नहाने का एक दुष्प्रभाव यह भी है कि आप वक्त से पहले बूढ़े भी हो सकते हैं I

3) इंफेक्शन का भी खतरा हो सकता है 

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि रोज नहाने से हमारे शरीर की सफाई होती है, और हमारे शरीर में इंफेक्शन नहीं होता तो आप थोड़ा सा गलत है क्योंकि रोज नहाने पर हमारे शरीर के जोड़ लाभदायक बैक्टीरिया जीवाणु होते हैं वह भी हमारे शरीर से धूल जाते हैं, और इससे क्या होगा कि जो भी धूल मिट्टी में खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं वह हमारे शरीर पर जल्दी से हमला कर सकते हैं I क्योंकि हमारे शरीर के जो प्रतिरक्षा प्रणाली है, वह तो हमने नहा कर धो डाली तो कई बार नहाना नुकसानदायक भी हो सकता है I



4) बालों को भी नुकसान पहुंचाता है 

रोज नहाने की आदत सफाई के लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन आपके बालों के लिए उतना ही नुकसानदायक होता है क्योंकि रोज बाल भीगने से वह सुस्त और चिकने बन जाते हैं जब भी आप बाल धोते हैं तो, आप अपने बाल की एक बाहरी परत को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं, जो कि आपके बाल के लंबी उम्र के लिए होती है लेकिन हमारी रोज नहाने की आदत हमारे बालों को भी नुकसान पहुंचाती है यह बहुत लोगों को पता नहीं होता I

5) एलर्जी भी हो जाती है बार-बार नहाने से 

दोस्तों, जैसा मैंने आपको ऊपर की पोस्ट में बताया कि अगर आप बार-बार नहाते हैं तो यह आपकी सोच से अच्छा हो सकता है I लेकिन आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं होता, क्योंकि बार-बार नहाने से हमारे शरीर की त्वचा पर जो एसिड मेंटल होता है वह भी निष्क्रिय होने लगता है तो इससे क्या होगा कि जितने भी आपको हवा में जीवाणु कीटाणु मिलते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं, उनसे लड़ने की क्षमता कम होने लगती है इसके फलस्वरूप हमें एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि बाहरी वातावरण में बहुत सारे कीटाणु ऐसे होते हैं, जो की बहुत जल्दी एलर्जी पैदा कर देते हैं तो आपको रोज नहाने से परहेज करना ही चाहिए I

  • रोज नहाने के 5 फायदे

1 - शरीर से बदबू आना बंद हो जाती I
2 - त्वचा का संक्रमण को भी कम करती है I
3 - मुहांसों की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है I
4 - दर्द और सूजन की समस्या में भी आराम मिलता है I
5 - तनाव और चिंता की समस्या कम करने में भी नहाना सहायक होता है I

तो आज के इस पोस्ट में आपने जाना की रोज-रोज नहाने के क्या फायदे और क्या नुकसान है, अब फैसला आपको करना है की, आपके लिए क्या सही है और क्या गलत !

Post a Comment

0 Comments

Ad Code